FUD – यह क्या होता है?
दिसम्बर 17, 2006 1 टिप्पणी
औपरेटिंग सिस्टम वह सॉफ्टवेर होता है जो कि किसी कंप्यूटर को चलाता है, जैसा कि विन्डोस़। अन्य सॉफ्टवेर किसी भी कंप्यूटर में दूसरे कार्य करते हैं जैसे कि एम.एस. वर्ड एक वर्ड प्रोसेसर है इसकी सहायता से आप लिखते हैं। वेब ब्रॉउसर जैसे किइन्टरनेट एक्सप्लोरर या फायरफौक्स। इसके द्वारा आप इन्टरनेट पर जा कर चिट्ठे वगैरह पढ़ते हैंं।
लिनेक्स भी एक तरह का औपरेटिंग सिस्टम है और इसकी सहायता से आप कंप्यूटर चलाते हैं पर यह FUD का शिकार है। FUD!! अरे भाई यह FUD – यह क्या होता है?
Fear, Uncertainity, और Doubt को छोटा कर दें तो यह बन जाता है FUD. यह विरोधी खेमे की खासियत है – धीरे से आपके उत्पाद के बारे में लोगो के बीच इसे फैला दिया, इसके बाद और कुछ करने की जरूरत नहीं है। अक्सर यदि आप किसी के बारे में नहीं जानते हों तो यह और भी आसान होता है।
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेर के बारे में लोगों को लोगों को कम जानकारी रहती है इसलिये यह FUD का शिकार रहता है। लिनेक्स भी एक तरह का ओपेन सोर्स सॉफ्टवेर है और ओपेन सोर्स सॉफ्टवेर का सबसे अच्छा उदाहरण है। इसके बारेके बारे में अक्सर गलतफहमी रहती है। इसकी कुछ गलतफहमी दूर कर रही है यह चिट्ठी।
यदि इसके अतिरिक्त आप,
- हरिवंश राय बच्चन के इमेरजेंसी के बारे में विचार जानना चाहें तो यहां पढ़ सकते हैं; और
- अंक विद्या के बारे में जानना चाहें तो यहां पढ़ सकते हैं; और
- काम ज्यादा महत्वपूर्ण है या उसे करना तो यहां पढ़ सकते हैं; और
- पेटेंट पौधों की किस्में एवं जैविक भिन्नता की प्रस्तावना के बारे में पढ़ना चाहें तो यहां पढ़ सकते हैं।
उन्मुक्त जी, यह डर बेवजह नहीं किसी दिन तसल्ली से इसका कारण बताऊंगा।