Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ विश्व योग दिवस 21 जून। ϒ
© योग दिवस ®
ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर, करना हर दम योग।
बन जाये निर्मल मन, स्वस्थ शरीर का सुन्दर योग।
योग एक ऐसी विद्या है जो प्राचीन समय से चली आ रही है, और अब यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के रूप में २१ जून को अपनाई जायेगी। इसकी व्यापकता और सफलता इसी बात में निहित तथा झलक पड़ती है कि लोग विदेशो में भी योग को महत्व देने लगे हैं। २१ जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने में हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की भूमिका रही है। उन्होंने ऐसा करने पर विशेष ज़ोर दिया जिसके परिणाम स्वरुप बहुत से देशों ने योग दिवस मनाने का समर्थन भी किया।
यदि योग को अपने जीवन का आवश्यक अंग मानकर कुछ पल नियमित रूप से इसे किया जाये तो इसके लाभ प्राप्त करने से हमे कोई नहीं रोक सकता। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
चिंता, अवसाद, मोटापा, शुगर, चर्म रोग तथा अन्य बीमारियों को भी दूर भगाने का प्रयास करते हुए योग मानसिक शान्ति भी प्रदान करता है।
यदि योग की बात की जाये तो बाबा रामदेव का नाम सर्वोपरि आता है। वह योग गुरु हैं। उनका हरदम यही प्रयास रहा है कि योग द्वारा सभी लाभान्वित होकर समस्त खुशियाँ बटोर सकें।
उनकी सफलता इसी बात से उजागर हो जाती है कि यदि हम सुबह उठ कर जाएं तो जगह-जगह अथवा घरों में भी लोग योग करते हुए दिखलायी पड़ते हैं और इसी तरह प्राणायाम करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण अंग कहलाता है।
यह एक ऐसा प्रयास है जिसे विश्व स्तर पर यदि किया जाए तो एक स्वस्थ विश्व का निर्माण हो सकता है।
अतः हम सबको चाहिए कि हम एक अटूट संकल्प करें कि योग को अपनाकर एक स्वस्थ विश्व के निर्माण में अपना छोटा सा सहयोग प्रदान करें। यह हमारा कर्तव्य भी बनता है।
©- नंदिता शर्मा। (नोएडा, उत्तर प्रदेश)®
हम दिल से आभारी हैं नंदिता शर्मा जी के प्रेरणादायक “विश्व योग दिवस” पर विचार हिन्दी में साझा करने के लिए।
Please Share your comment`s.
आप सभी का प्रिय दोस्त,
Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,, http://kmsraj51.com/
———– @ Best of Luck @ ———–
Note::-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)
सकारात्मक सोच + निरंतर कार्य = सफलता।
स्वयं पर और स्व-कर्माे पर विश्वास माना सफलता का आधार(नींव) मज़बूत।
~KMSRAJ51