[ad_1]
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। बीते दिन 6वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। नए हफ्ते की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने सभी कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस किया। इसके साथ ही उन्होंने फास्टेस्टेट फिंगर फर्स्ट के सवाल पूछने से शुरुआत की। फास्टेस्टेट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का 5 लोगों ने ही सही जवाब दिया। इसके बाद सबसे तेज जवाब देने वाले शख्स को हॉट सीट पर आमंत्रित किया गया इस सवाल का कुणाल सिंह एन डोडिया ने सबसे पहले सही जवाब दिया और हॉट सीट तक पहुंचे। कुंणाल गुजरात पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर पोस्टेड हैं।
फास्टेस्टेट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया सवाल
इन देशों को उनकी जनसंख्या के घटते क्रम में लगाएं।
सही उत्तर: भारत, पाकिस्तान, जर्मनी, वैटिकन सिटी
पूछा जाएगा 50 लाख का सवाल
25 लाख रुपये तक के सवालों का कुणाल ने सही जवाब दिया। इसके साथ ही टूर बज गया। अब उनसे 50 लाख रुपये का सवाल अपकमिंग एपिसोड में पूछा जाएगा। कुणाल ने बताया कि वो जीती हुई रकम से कर्ज चुकाएंगे। वहीं उन्होंने अपने पिता के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की, जिसे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके रिश्ते अभिषेक के साथ ठीक ऐसे ही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती है।
क्या है डबल डिप
वहीं इस सीजन में डबल डिप का भी नया कॉन्सेप्ट आया है। ये एक ऐसी लाइफ लाइन है, जिसका प्रयोग करते हुए कंटेस्टेंट एक सवाल के दो बार जवाब दे सकता है। यानी आगर वो ये लाइफ लाइन चुनने के बाद किसी सवाल का जवाब गलत देता है तो वो एक और अटेंप्ट कर सकता है यानी वो एक बार और जवाब चुन सकता है।
सुपर संदूक क्या है?
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन में सुपर संदूक का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसमें एक मिनट के अंदर एक रैपिड फायर पूछा जाता है। यानी लगातार कई सवाल पूछे जाते हैं, जिस सवाल का जवाब न पता हो उसे कंटेस्टेंट पास कर सकता है। हर सवाल के सही जवाब का 10 हजार रुपये मिलता है। अगर कंटेस्टेंट 50 हजार की धनराशि इसमें जीत लेता है तो वो इस पैसे से एक लाइफ लाइन जिंदा कर सकता है, यानी एक लाइफ लाइन जिंदा करने की कीमत 50 हजार रुपये होती है।
ये भी पढ़ें: ‘इंडियन आइडल 14’ में दिखेंगे 4 बड़े बदलाव, जज से लेकर होस्ट तक सब बदल गए
क्या तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने चोरी छिपे कर ली शादी? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल
window.addEventListener('load', (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
[ad_2]
Source link
[ad_1] Image Source : SOCIAL camphor for skin pigmentation स्किन के लिए कपूर: कपूर का… Read More
[ad_1] Image Source : FILE अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार Pakistan Azerbaijan Arm Deal: भारत अपने… Read More
[ad_1] Photo:फाइल Nvidia अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के दिनों जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखने… Read More
[ad_1] Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत 'क्वीन 2' पर विकास बहल ने दिया अपडेट।… Read More
[ad_1] Image Source : PTI यास्तिका भाटिया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का… Read More
[ad_1] Image Source : INDIA TV अखिलेश यादव का ऑफर स्वीकारना कांग्रेस की मजबूरी थी?… Read More