दुखद खबरः कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, उत्तराखंड मे शोक की लहर…

रिपोर्ट रुड़की हब
रुड़की।
।उत्तराखंड में एक दुखद खबर सामने आ रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में अंतिम सांस ली। उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश की जनता सहित भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर हैं। चंदन राम दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक सरल और संजीदा स्वभाव के नेता चंदन राम दास को पार्टी ने आगे बढ़ाते हुए सरकार में परिवहन मंत्री का पद सौंपा था। चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक सफर 1980 में शुरू किया था।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत ठीक नहीं होने पर सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई थी। उन्हें कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। लिहाजा वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आ पाए थे। काफी वक्त से तबीयत ठीक नहीं होने से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चला। कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *