मुनमुन दत्ता ने होली पर शेयर किया खूबसूरत डांस वीडियो, रंगों में रंगी नजर आई ‘तारक मेहता’ की बबीता जी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने होली के मौके पर एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुनमुन दिल खोलकर डांस…

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। बीते दिन मुनमुन को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने अपने से 9 साल छोटे एक्टर राज अनादकत से सगाई कर ली है। वहीं बाद में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर क गलत बताया था। वहीं आज होली के शुभ अवसर पर मुनमुन ने अपना एक खूबसूरत डांस वीडियो साझा किया है।

होली पर मुनमुन ने शेयर किया डांस वीडियो

सामने आए वीडियो में मुनमुन रेड कलर का अनारकली सूट पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस को शाहरुख खान के गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो में मुनमुन रंग बिरंगे रंगों में रंगी नजर आ रही है। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “बिखरे बाल, कलरफुल हाथ, हैप्पी दिल और फेवरेट शाहरुख खान का गाना। बिलकुल परफेक्ट होली।”

https://www.instagram.com/p/C45Rk5zMd2S/

फैंस को रिएक्शन

फैंस को बबीता जी का ये डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है। कंई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़े: Munmun Dutta: ना सगाई हुई है, ना मैं प्रेग्नेंट हूँ… तारक मेहता की बबिता ने 9 साल छोटे टप्पू संग इंगेजमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी 

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9171 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “मुनमुन दत्ता ने होली पर शेयर किया खूबसूरत डांस वीडियो, रंगों में रंगी नजर आई ‘तारक मेहता’ की बबीता जी

  • Pingback: Lunar Eclipse : होली के त्यौहार पर लगा चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या पड़ेगा ग्रहण का असर

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल
93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल