CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों के 8वे दिन भारतीय पहलवानों ने लगाया मेडल्स का सिक्सर,लगाई गोल्डन हैट्रिक

Commonwealth Games 2022 के आठवें दिन भारतीय पहलवानों बजरंग पुनिया , दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीते। वहीँ, अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल , दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते हैं। इस तरह भारतीय पुरुष और महिला पहलवानों ने पदों कस छक्का लगाते हुए भारत को अंकतालिका में पांचवे स्थान पर पहुंचा दिया है।

रेस्लर दीपक पुनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के पाकिस्तान के पहलवान मोहम्मद इमाम को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीतकर भारत को अंकतालिका में 5 वे स्थान पर पहुंचा दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडी अलग अलग इवेंट में 25 पदक जीत चुके हैं।

https://twitter.com/Ankurgupta125/status/1555733961250578433

शुक्रवार के दिन भारतीय पहलवानों ( बजरंग पुनिया , दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ) ने अलग-अलग भर वर्ग में गोल्डन हैट्रिक लगा दी। दीपक पुनिया और बजरंग पुनिया ने पुरुष वर्ग में और साक्षी मलिक ने महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीँ , अंशू मलिक ,दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने रजत और कांस्य पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक सिक्सर में बदल दिया।

साक्षी मलिक ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। 86 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के पहलवान दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के पहलवान मोहम्मद इमाम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

महिला पहलवान साक्षी मलिक से पहले बजरंग पुनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बजरंग पुनिया ने कनाडा के पहलवान मैक्लीन को आखिरी राउंड में 9-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीँ , अंशु मलिक का मुकाबला नाइजीरिया के पहलवान एजकुरोयी ओडनायो के साथ भिड़ंत में सिल्वर मेडल जीता।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9184 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों के 8वे दिन भारतीय पहलवानों ने लगाया मेडल्स का सिक्सर,लगाई गोल्डन हैट्रिक

  • Pingback: नीरज चोपड़ा Lausanne Diamond League से करेंगे वापसी, चोटिल होने के कारण कामनवेल्थ गेम्स में नहीं ले पाए थे हिस्सा

  • Pingback: Lausanne Diamond League 2022 : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने व

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल
93 वर्षीय Rupert Murdoch ने पांचवीं बार रचाई शादी जैस्मिन भसीन ने दिखाई अपनी लाइफ के सबसे व्यस्त और चिंतित सप्ताह की झलक 11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल