रिहाना ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा के ट्वीट्स के खिलाफ भारतीय हस्तियों ट्वीट्स की जांच करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उन सेलेब्रिटीज के ट्वीट्स की जांच करेगी,जिन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर अंतराष्ट्रीय हस्तियों का विरोध किया था।

अंतराष्ट्रीय सुर्ख़ियों में ऐसे आया किसान आंदोलन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान पिछले ढाई महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलन का ये मुद्दा उस समय अंतराष्ट्रीय सुर्ख़ियों में आया जब विश्व की कई बड़ी हस्तियों ने इस मामले में किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट्स किए। किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली विश्व की हस्तियों में प्रमुख नाम अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ,पर्यावरण एवं जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, पोर्न स्टार मिया खलीफा और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस हैं।

रिहाना के ट्वीट के बाद मचा हंगामा

बता दें सबसे पहले 2 फरवरी 2021 के दिन अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसके बाद ग्रेटा थनबर्ग , मिया खलीफा ,मीना हैरिस सहित काफी लोगों ने भारत में किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किए। इन सबके ट्वीट्स के बाद विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए किसान आंदोलन का लाभ लेना चाहते हैं। सरकार ने सुझाव दिया था कि टिपण्णियां करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए और इस मुद्दे को अच्छे से समझ लेना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के ट्वीट के बाद भारतीय सेलेब्रिटीज ने किए ट्वीट्स

विदेश मंत्रालय के एक ट्वीट के बाद भारतीय सेलेब्रिटीज ने लगभग एक समान ट्वीट करते हुए विदेशी सेलेब्रिटीज का विरोध किया और कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं हो सकता और भारत सरकार का किसान आंदोलन की स्थिति पर पूरा नियंत्रण है।

अब इसी मामले को लेकर सोमवार के दिन महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ ऑनलाइन मीटिंग की थी। महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने अनिल देशमुख से मांग की है कि क्या सेलेब्रिटीज ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी?

भारतीय सेलेब्रिटीज के ट्वीट्स की होगी जांच

मीटिंग के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उन भारतीय हस्तियों की प्रतिक्रियाओं की जांच करेगी जिन्होंने अंतराष्ट्रीय सेलेब्रिटीज की तरफ से किसानों के समर्थन किए गए ट्वीट्स का विरोध किया था।

बता दें, रिहाना के ट्वीट के बाद, अभिनेता अक्षय कुमार, एकता कपूर ,सिंगर लता मंगेशकर ,पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पीटी उषा और टेनिस स्टार साइना नेहवाल सहित कई बड़े सेलेब्रिटीज ने विरोध करते हुए ट्वीट किए थे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9144 posts and counting. See all posts by 4pillar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Translate »
11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक
11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक