मां बनना चाहती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय और खूबसूरती की वजह से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। देसी गर्ल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी हैं। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स पर भी नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है वे खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। पति निक जोनस के साथ उनकी खूब जमती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।

अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद उनकी विश-लिस्ट में दो चीजें और जुड़ गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वो मां बनना चाहती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वे अपने और पति निक जोनस के लिए लॉस एंजेलिस में एक घर ख़रीदना चाहती हैं।

वॉग इंडिया के सितंबर 2019 के जारी होने वाले एडिशन में दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा ,” मैं वहां खुश रहती हूं , जहां मेरे आसपास रहने वाले लोग मुझे प्यार करते हैं। जिन्हे मैं प्यार करती हूं वही मेरा घर होता है। अपने लिए घर ख़रीदना और अपना बेबी होना इस समय मेरी टॉप लिस्ट में हैं। ”

अपने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की यात्रा के बारे में भी बात की। इसके अलावा प्रियंका ने विदेश में सेटल होने और अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक ‘ के बारे में भी बात की।

प्रियंका ने बताया कि वो कभी भी अपने पति निक के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। निक की सिंगिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया,” हम घर में दोनों साथ मिलकर गाते हैं। जब तक मैं कहीं जाने के लिए तैयार होती हूं तब तक निक पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते रहते हैं। वो बहुत बेहतरीन गायक हैं इसलिए मैं उनके साथ कभी गाने की कोशिश नहीं करती हूं। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9115 posts and counting. See all posts by 4pillar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Translate »
Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का
Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का