पोल में जीतने पर झूम रहे हैं आबिद रजा के समर्थक, मिठाई बांटी

पोल में जीतने पर झूम रहे हैं आबिद रजा के समर्थक, मिठाई बांटी

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के बीच गौतम संदेश द्वारा कराये गये पोल में आबिद रजा विजयी हुए, जिससे उनके समर्थक खुशी से झूम रहे हैं। आबिद रजा के समर्थकों ने जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

पढ़ें: विवादित ही नहीं, लोकप्रिय भी हैं आबिद रजा, धर्मेन्द्र यादव को पछाड़ा

उल्लेखनीय है कि गौतम संदेश द्वारा 13 नवंबर 2018 को पोल शुरू किया गया था, जिसमें आम जनता से आह्वान किया गया कि वह वोट देकर पोल का हिस्सा बने। 20 नवंबर रात्रि 12 बजे तक पोल में हिस्सा लेने का समय निर्धारित किया गया था। सवाल था कि “धर्मेन्द्र यादव सही हैं या, आबिद रजा?”, इस सवाल का जवाब देने के लिए कई सारे विकल्प रखे गये थे, दोनों के समर्थकों अथवा, आम जनता ने पोल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। सोशल साइट्स पर सांसद धर्मेन्द्र यादव और उनके समर्थक बेहद सक्रिय हैं, इसके बावजूद आबिद रजा के पक्ष में धर्मेन्द्र यादव के मुकाबले 13% लोग अधिक रहे। पोल से यह सिद्ध हुआ कि आबिद रजा जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

पोल में बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया था, जिससे हारे हुए पक्ष के लोग आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं विजयी पक्ष के लोग जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। जीत की खुशी में आबिद रजा के समर्थकों ने बदायूं, सहसवान, उझानी, बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज, फैजगंज बेहटा, शेखूपुर और दातागंज सहित अन्य तमाम स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply