फतेहाबाद

देवेंद्र सिंह बबली होंगे टोहाना से कांग्रेस के उम्मीदवार—डा. अशोक तंवर ने किया इशारा

टोहाना (नवल सिंह)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

गांव बिढाईखेडा में कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली ने मधुर मिलन समारोह एवं जन अधिकार रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर थे। समारोह में हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ ने टोहाना क्षेत्र के राजनीतिक हलके में सर्दी के मौसम में भी गर्मी ला दी है, इतना ही नहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने टोहाना से कांग्रेस के उम्मीदवार के रुप में दवेंद्र बबली की तरफ इशारा करके चुनाव से 2 साल पहले ही विपक्षी नेताओं को सकते में ड़ाल दिया है।
नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंध बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

प्रदेश भाजपा सरकार के बारे में पूछे जाने पर अशोक तंवर ने कहा कि जनता चुनाव के समय का बेसब्री से इंतजार कर रही है, हालत ये है कि भाजपा के मौजूदा कई मंत्री, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और स्वयं मुख्यमंत्री तक चुनाव लड़ने से बचने के उपाए खोजने में लगे हुए है। इस दौरान वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे और इसे प्रदेश के इतिहास की सबसे नकारा सरकार घोषित कर दिया।

आज के सम्मेलन की कामयाबी से खुश होकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने देवेंद्र बबली की टोहाना हलके से उम्मीदवारी पक्की कर दी है, इससे कांग्रेस सहित सभी पार्टीयों में भूचाल आना तय है। आने वाले दिनों में इस भूचाल का असर टोहाना की गली—गली में देखने को मिल सकता है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली आयरन की गोलियां

फतेहाबाद : जिला कल्याण विभाग ने बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत बांटे 21 लाख

2 हजार के चक्कर में नौकरी पर लटकी तलवार, जेल की खानी पड़ेगी हवा

Jeewan Aadhar Editor Desk